इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

मंगलवार, 26 नवंबर 2019

अाओ कविता लिखें

ज्ञानेन्द्र मोहन ज्ञान

आओ कविता लिखें
कि कविता,
वाकिफ है हर सच्चाई से।
आओ कविता लिखें
कि कविता,
भिड़ जाती है तन्हाई से।
कविता पहुँची
जहाँ सूर्य या चाँद सितारे
पहुँच न पाए।
धरती, अम्बर,
पर्वत, सागर,
यह कविता सबको दुलराए।
आओ कविता लिखें
कि कविता,
समझे सबको गहराई से।
धनवानों की
भरी तिजोरी
मज़दूरों का ख़ून पसीना।
राजनीति का
नग्न नृत्य या
अफसरशाहों का घृत पीना।
आओ कविता लिखें
कि कविता,
पढ़ लेती सब चतुराई से।
नफ़रत की दीवारों पर है
वार किया करती
यह कविता।
पीड़ित शोषित असहायों से
प्यार किया करती
यह कविता।
आओ कविता लिखें
कि कविता,
देखा करती ऊँचाई से।

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय, 
आयुध निर्माणी नालन्दा में वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी
पता - ब्लॉक 316, आयुध नगर, 
राजगीर, नालन्दा ( बिहार ) 803121
मोबाइलः 7905698382
मेल : gyanendramohan5@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें