जितेन्द्र '' सुकुमार ''
वक़्त ने दिये हमें ज़ख्म कैसे - कैसे
है चश्म मुद्दतों से नम कैसे - कैसे
अपनो को अपना समझता रहा
दिल ने पाला था भरम कैसे - कैसे
बयाँ करुं भी तो किस लबों से मैं
ज़माने ने किया सितम कैसे - कैसे
कभी तड़पाता, कभी सुकूँ भी देता
न पूछों हैं ये अज़ीज गम कैसे - कैसे
हाथ भी पकड़ा और छोड़ भी दिया
मिले राहों पे हमें हमदम कैसे - कैसे
दर्द औ भी बढ़ता गया '' सुकुमार ''
मिले बाज़ारों में मरहम कैसे - कैसे
साहित्यकार
'' उदय अशियाना ''
चौबेबाँधा (राजिम)
जिला - गरियाबंद (छ.ग.) 493885
मोबा: 09009187981
'' उदय अशियाना ''
चौबेबाँधा (राजिम)
जिला - गरियाबंद (छ.ग.) 493885
मोबा: 09009187981
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें