इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

रविवार, 4 अगस्त 2013

बलवती होती मान - सम्‍मान हड़पो नीति

मान - सम्मान, पुरस्कार हड़पो नीति आज बलवती होती जा रही है। मान - सम्मान और पुरस्कार के आज हकदार वे होते जा रहे हैं जो राजनीतिक गलियारों में दखल रखते हैं। तुलसीदास के कर्म प्रधान की जगह चाटुकारिता प्रधान ने ले लिया है। जो जितना अधिक चाटुकारिता करेगा उसे उतना ही ज्यादा मान सम्मान, पुरस्कार मिलेगा।
कई लेखक है जो नित्य कर्म में रत लेखन कर रहे हैं मगर न तो वे मान - सम्मान पाने के भागीदार बन पाते हैं न पुरस्कार उन तक पहुंच पाता है। ऐसा क्यों ? कभी - कभार दो - तीन लाइन की कविताएं, गीत, $ग$जल या एकाध कहानी लिखने वाला व्यक्ति साहित्यकार होने का प्रमाण पत्र जुगाड़ कर लेता है और पुरस्कार हड़प लेता है मगर जो सैंकड़ों रचनाएं करता है वह  प्रमाण पत्र का मुखड़ा भी देखने तरस जाता है , ऐसा क्यों ?
मुंशी प्रेमचंद जीते जी और मृत्यु के बाद भी मुंशी प्रेमचंद ही रहे। मगर आज मुंशी प्रेमचंद और उनकी रचनाओं पर शोध करने वाले डाक्टरेट हो गये। इन शोध ग्रंथों के आधार पर देश का शीर्ष लेखक कहलाने का हकदार बन गये। ऐेसे लोग क्यों अपने आप में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न क्यों नहीं करते कि उनकी रचनाओं पर भी शोध किया जा सके। जीवन भर अभाव से ग्रसित मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं पर शोध कर या अन्य उपयोग कर लोग आज ढनाड्य बन गये। मगर प्रेमचंद, मुंशी के मुंशी ही रहे।
मुंशी प्रेमचंद तो एक उदाहरण है। आज भी ऐसे कई साहित्यकार है जो जीवंत रचनाएं कर रहे हैं मगर राजनीतिक गलियारे में घुसपैठ नहीं होने के कारण वे पुरस्कार तो क्या, मान - सम्मान पाने के लिए तरस रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि पुरस्कार या मान - सम्मान व्यक्ति  की चाटुकारिता को नहीं अपितु उनकी रचनात्मक कार्यों का मूल्यांकन करके दिया जाना चाहिए। अगर इस पर अमल नहीं किया गया तो वे लोग सदैव पुरस्कार या मान सम्मान से वंचित रहेंगे जो कर्मपथ पर चल कर अपनी रचनाशैली से देश - समाज को दिशा देने का काम ईमानदारी के साथ कर रहे हैं और वे लोग पुरस्कार - मान - सम्मान को लुटते रहेंगें जो रचनाकर्म से दूर चाटुकारिता कर्म पर ही आश्रित रहेंगें।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भी शुरू से साहित्य के क्षेत्र में पंडित सुंदरलाल शर्मा साहित्य सम्मान पुरस्कार योजना शुरू  किया गया है पर मंथन करने पर कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि साहित्य का वह पुरस्कार उन्हें नहीं मिल पा रहा है जो सही में उस पुरस्कार के हकदार है। संस्कृति विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दे तो निश्चित रूप में क्रमश: पुरस्कार उन्हीं लोगों को मिलने लगेगा जो उस पुरस्कार के हकदार है। और ऐसे लोग छंट जाएंगे जो राजनीतिक गलियारें में घुसपैठ कर पुरस्कार हड़पो नीति को अपनाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें