इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

गुरुवार, 25 मई 2023

सावन लेकर आना गीत

बलविंदर बालम गुरदासपुर

सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।
झोली भर ले जाना गीत मुहोब्बत के।

बारिश के आभूषण में हरियाली हो।
सूखेपन के भीतर भी खुशहाली हो।
मौसम को समझाना गीत मुहोब्बत के।     
सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।

खुशबूदार हवाओं के संदेश मिले।
हर बगिया के भीतर सुंदर फूल खिले।
लय के साथ सुनाना गीत मुहोब्बत के
सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।

सौंदर्य लेना इन्द्रधनुष की डाली से।
आत्मतुष्टि पाना त्रैकालिक के माली से।
प्रगतिशील चुराना गीत मुहोब्बत के।
सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।

झूले तीज त्यौहार उमंग उल्लास।
खिलता जाए भाईचारे में विश्वास।
घर घर में पहुंचाना गीत मुहोब्बत के।
सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।

धर्मद्वारे  शिव की पूजा होती है।
बालम,पूर्ण इच्छा फूल पिरोती है।
रस्मों का नज़राना गीत मुहोब्बत के।
सावन लेकर आना गीत मुहोब्बत के।

ओंकार नगर गुरदासपुर पंजाब  
मैसेंजर 9815625409 कनेडा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें