इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

रविवार, 29 मई 2022

अपराध के प्रकार

मधु शुक्ला
      डाक्टर साहब ने जाँच करके, दवाईं तो लिख दीं लेकिन गम्भीर होते हुए बोले - मैं अब घर में आकर जाँच नहीं कर सकूंगा। भाभी जी के ऊपर हाथ उठाना बंद कर दो।
      सिंह साहब गुर्राते हुए बोले - उपदेश मत दे यार मैं पहले ही परेशान हूँ।
     - तू मेरा बचपन का दोस्त और पड़ोसी है। इसीलिए तेरे पाप पर पर्दा डालता रहता हूँ। लेकिन अब और नहीं। डाक्टर ने चाय को हाथ नहीं लगाया और फीस भी नहीं ली।
      सिंह साहब क्रोध से पैर पटकते अंदर चले गए। डाक्टर को बाहर तक छोड़ने भी नहीं गए।
पत्नी के पास पहुँचते ही सिंह साहब का क्रोध घबराहट में बदल गया। पत्नी का ठंडा शरीर देखकर। कैसे इस मुसीबत से निकलें यह चिंता उन्हें सताने लगी। उन्होंने डॉक्टर साहब को फोन लगाकर सहायता के लिये गुहार लगाई। लेकिन डॉक्टर साहब के कदम उनके घर की तरफ नहीं बढ़े। वे अपने आपको अपराधी मान रहे थे। वे सोच रहे थे, अगर पहली ही बार पुलिस को सूचित कर देते तो ये दिन नहीं आता। मित्रता से बड़ी मानवता है। उन्होंने क्यों नहीं सोचा। विचारों के चक्रव्यूह में फँसे डाक्टर ने 100 नंबर डायल कर दिया। कानूनी कार्रवाई हुई। किन्तु डाक्टर साहब अपराध बोध से मुक्त नहीं हो पाये।
सतना,मध्यप्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें