इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

रविवार, 23 मई 2021

देवेन्‍द्र कुमार पाठक की रचनाएं

 बांहें क्यो फड़का दी

मैंने तो मन के
दरवाजे सब बंद किये,
तुमने आवाजों 
की साँकल क्यों खड़का दी
सपनीली नींदों की
राते क्यों  हड़का दी
सुवधावी कांधों पर
चढ़ बढ़ना आया न,
अपनी कद - काँठी
कूवत पर शरमाया न
बाधा  विवदाओं  से
समझौते किये नहीं
तुमने इन आँखों  की
गागर क्यों ढरका दी
देख हवाओं के 
अंखमुंद मैं चला नहीं
जड़ मानक मूल्यों के
साँचे में ढला नहीं
अपने मन चीते में
था मैं अधरोष्ठ सिये
तुमने खामोशी की
साँसें क्यों धड़का दी
लेखा - जोखा करना
क्या खोने पाने का, 
ऊँचे कुल गोत्रों में
नामांकित होने का,
जिये मगर अपनी ही
शर्तों  पर जिये सदा,
तुमने ललकातुर
ये बांहें  क्यों फड़का दी

हम तपसी सूरज
आड़ शिखंडी तकों की ले
पितामहों पर शर साधगे,
इसी भाँत इस युग के अर्जुन
जीत का सेहरा सर बांधगे। 
कितनें क्रूर प्रहार वक्ष पर झेल
भीष्म प्रतिवार न करते
आहत होकर भूपर गिरकर,
इच्छा - मृत्युवरण करते हैं
आत्मग्लानी का बोझ असहा्रय
सिर पर अर्जन अपने लादेगे
चढ़ अनुकूल हवा के
कांधों पर कितनी दूर चलोगें
हम तपसी सूरज भू के
तुम हम शैलों की  तरह गलोगे
हम ही तुम्हें वाष्पित कर के
नभ पर मेघों से छा देंगे
हम हक - हिस्से नहीं छिनते
और के कोई छल - बल से,
हम ने जो जितना पाया है,
अपने अनथक श्रम के बल से
जहां, जिधर चल पड़े उधर
हम राहें नई बना देंगे

सुन जरा ये आहट
सुन जरा ये आहटें सम्भवनाओं के
मैं बहुत व्यवधान फिर भी
सतत गतिमय गतिमय पाँव भी हैं
शीश पर दुपहर खड़ी लेकिन
कहीं  कुछ छाँव भी है
राह तेरी देखती आँखें दिशाओं की
ठोंकता क्यों भाग्य का माथा
अरे थक - हार कर तू
यूँ अधूरी राह चल कर,
बैठ मत मन मार कर तू
थामकर तू बाँह चल दे इन हवा की
रौशनी के बीज मुट्ठी में
अँधेरा है छुपाये,
हार को भी जीतकर
गलहार सा सीने सजाये
सीढ़ियाँ चढ़ती 
सफलता विफलताओं के
1315, सापुरम कॉलोनी, रोशन नगर, वार्ड 18, पोष्ट कटनी 483501(म. प्र)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें