इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

सोमवार, 25 नवंबर 2019

सिराज फ़ारुकी - लघुकथाएं

स्वीट गर्ल

लोटस कालोनी से आगे, एस. के. कॉलेज के पीछे कुछ लड़कियाँ शाम के छुटपुटे में खड़ी रहती थीं और काफी रात गए तक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में लगी रहती थीं।
अक्सर, मेरा गुज़र उधर से होता रहता था और मैं उनका यह क्रिया - कलाप देखा करता था । लड़कियां काफी सुन्दर और कम उम्र की होती थीं। लेकिन, मैं कभी वहां रुकने का साहस न कर सका, वजह, मेरा हद से ज्यादा संकोची स्वभाव का होना या सामाजिक - प्रतिष्ठा का आड़े आना था ।
लेकिन मेरे मन में उनके लिए  उत्सुकता और जिज्ञासा  बराबर बनी रहती थी।
आज मेरी जिज्ञासा और उत्सुकता इतनी तीव्र हुई कि मैं अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और संकोची स्वभाव को दाँव पर लगा कर वहाँ ठहर गया। जैसे ही मेरी मोटर - साइकिल वहां रुकी, लपक कर एक सुंदर सी लड़की मेरे करीब आई और विनम्रता पूर्वक कहने लगी - चलूँ ....?
मैं कुछ नहीं बोला। बस, खामोशी से उस युवती को देखता रहा।
वह अठारह - बीस साल की मन - मोहक युवती थी। मैं उससे बहुत कुछ जानना और समझना चाहता था, लेकिन मेरे शब्द हल्क से बाहर नहीं निकल रहे थे। मेरा अंतर्मन द्रवित हो गया। इतनी सुशील और सुन्दर सी लड़की ऐसा घृणित कार्य कर रही है, ज़रूर इसकी कोई मजबूरी होगी। जैसा कि आम तौर पर हम देखते और सुनते हैं।
मैं जज़्बात में बहकर बस इतना सा बोला - कितना लेती हो ...?
उसने विनम्रता पूर्वक खनकती आवाज़ में कहा - तीन हजार ... फुल नाइट का।
मैंने कोई सवाल न किया। चुपचाप अपना बटुआ खोला। उसमें चार हजार रुपए थे। मैंने वह सारा रुपया उसे थमाते हुए कहा - यह लो... और घर जाओ? इस जज़्बे के तहत की कम से कम आज की रात तो उसे जिस्म के भेड़ियों से निजात मिलेगी।
लेकिन उस युवती ने तुनक कर कहा - मैं पैसों के लिए यह काम थोड़ी करती हूँ ...।


खुदा मुस्कुराने लगा

खाना तकसीम करने की बारी आई, तो एक लड़के ने कुछ लोगों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा - इन्हें मत दें।
मुझे हैरत हुई। मैंने कहा - क्यों?
उसने जवाब दिया - यह ग़ैर मज़हब से हैं।
- ग़ैर मज़हब से हैं इसलिए उन्हें खाना न दिया जाए। मैंने उसकी तरफ थोड़ा गुस्सा से देखा और कहा - यह बात तो समझ में न आई।
- हमें तो यही हुक्म हुआ है।
मैंने कहा - तुम उनका हुक्म अपने पास रखो।
और मैंने आगे बढ़कर सबों को खाना तकसीम कर दिया। 
खाना पाने के बाद उन लोगों की ऑखों और चेहरे पर जो चमक और शादाबी थी, मुझे ऐसा लगा ख़ुदा मुसकुरा रहा है और मुझे थैंक्यू कह रहा है
महान
वह महान पुरूष थे। उनके अनुयायियों ने एक दिन कहा - बाबा, आपके चले जाने के बाद हमलोग आपकी बड़ी सी प्रतिमा बनाकर शहर के गोल चैराहे पर लगा देंगे ...।
उस व्यकित ने कहा - नहीं ...ऐसा कभी मत करना!
- क्यों बाबा ...? अनुयायियों ने व्याकुलता से सवाल किया, तो उन्होंने मृदुभाषा में कहा - सज्जनों! प्रतिमा लगा देने से क्या होगा? वह तो छाया भी न देगी। इसलिए मैं कहता हूँ। यदि आप लोगों को मुझसे सच्ची श्रद्धा है तो वहां मेरे नाम से एक पेड़ लगा देना। ताकि छाया तो पाएं ... मेरी प्रतिमा से क्या पाएंगे।
बाबा के मन्तव्य से सभी वशीभूत हो गए और सादर हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए।
त्याग
सकीना से गुफरान ने इन शर्तों पर दूसरी शादी रचा ली कि उसके दो बच्चे हैं और उनकी सेवा - परवरिश करनी होगी और उन्हीं को अपनी औलाद मानना ?और जानना होगा।
शादी के बाद सकीना उसके दोनों बच्चों को कलेजे से लगा, ऐसे रखती जैसे उसने ही जन्म दिया हो। गुफरान, यह सब देखकर भाव - विभोर हो जाता है और कभी - कभी शब्दों के माध्यम से तो कभी खामोश ज़बानी में उसकी तारीफ  किए बिना नहीं रहता है।
समय का धारा बहता रहा
एक दिन बड़े वाले लड़के को डेंगू ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। वे अपनी हैसियत के मुताबिक उसका उपचार कराए। लेकिन वह बच न सका। अभी, वह इस दुःखद घटना से उभर भी नहीं पाए थे कि उनका छोटा बच्चा सीढ़ियों से उतरते वक्त गिर गया और अल्लाह को प्यारा हो गया।
अब, मियाँ - बीवी अकेले रह गये थे। घर सूना - सूना और जीवन वीरान सा हो गया था।
एक दिन गुफरान ने इस वीरानी को बच्चों की किलकारी से गुंजायमान करने के लिए सकीना से बात की तो उसने  उदास लहजे में कहा - अब यह नामुमकिन है...! 
- क्यों? गुफरान ने उसे सवालिया निगाहों से देखा।
सकीना ने जवाब दिया- जिन शर्तों पर मैंने आप से ब्याह किया था, उसमें कोई कोताही न हो जाए। इसलिए, मैंने आप की दुल्हन बनने से पहले ही आप्रेशन करवा लिया था ...।


पनवेल, नवी मुंबई, मो.ः 08108894969

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें