इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

रविवार, 15 सितंबर 2013

अशोक अंजुम की दो गज़लें

1

अशोक अंजुम
सहरा, जंगल, पर्वत, पानी !
सबकी  अपनी  रामकहानी!

हैं कबीरपंथी ओहदों पर
थकी-थकी कबिरा की बानी!

ढाई आखर ढूँढ रहे हैं, 
अपने घर का पता, निशानी!

मस्तीए सेक्सए ड्रग्स में डूबी
देश दूंदता फिरे  जवानी !
 
बेटा  सच की राह पे चलना
डैडी ये सब बात पुरानी !

मंहगी दारूए सुन्दर लड़की
बाबू फिर भी आनाकानी !

सारे  ज्ञानी   बाज़ारों  में
बरसे कम्बल, भीगे पानी !
     2 
इधर  ढूँढती है ए उधर ढूँढती है
तुम्हें हर घड़ी ये नज़र  ढूँढती है

कहाँ तक डरोगेए कहाँ तक बचोगे
ये दुनिया है दुनिया खबर ढूँढती है

मेरे कद में मेरा नहीं हाथ कुछ भी
दुआ आज अपना असर ढूँढती है

सुबह जब उड़ी थी यहीं था ठिकाना
हुयी शाम चिड़िया शज़र ढूँढती है

ये लड़की भी क्या शय बनाई है या रब
जनम से मरण तक ये घर ढूँढती है

कहन पर मेरा जोर रहता है अंजुम
तुम्हारी नज़र बस बहर ढूँढती है

पता : संपादक - अभिनव प्रयास त्रैमासिक
ट्रक गैट, अलीगढ़ 202001 (उ.प्र.)
मो09258779744,09358218907

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें