साधारण इंसान होना
तो और भी मुश्किल है
असाधारण पसंद इस दुनिया में
साधारण लोग
साधारण भाषा
कहां पसंद किए जाते हैं..!
असाधारण होती इस दुनिया में
धीरे-धीरे घटते जा रहे हैं साधारण लोग
आप चाहते हैं कि लोग पसंद करें
तो साधारणपन छोड़ असाधारण होना पड़ेगा
साधारण इंसान इसके उसके सबके होते हैं
मगर साधारण इंसान को कोई अपना नहीं कहता
साधारण इंसान
सच को सच
और झूठ को झूठ कहता है
साधारण होते हुए भी
असाधारण लोगों की आंखों में
हमेशा क्यों चुभता है साधारण इंसान..?
-- नरेंद्र कुमार कुलमित्र
इस अंक के रचनाकार
.
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024
आसान नहीं है इंसान होना
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें