इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

सोमवार, 29 नवंबर 2021

आओ खुशियों के दीप जलाएं


गोपाल कौशल भोजवाल


सत्य-शिव -सुंदर का अनुसंधान है दीपावली
आनंदमय शिक्षा का अनुगान है दीपावली।
पर्यावरण के अनुकूल जीवन हो गोपाल
राष्ट्रशक्ति को समर्पित विज्ञान है दीपावली।

हिंदी भाषा देश का अभिमान है दीपावली
प्रार्थना,आराधना,अजान है दीपावली।
अर्थव्यवस्था का गणित,नित प्रगति करें
राष्ट्र  का सच्चा  सम्मान है दीपावली।


पुरुषार्थ को परमार्थ की पहचान है दीपावली,
आँख में पलता हसीं अरमान है दीपावली।
आन - बान -शान से जीवन जियें हिलमिल गोपाल

अस्त पर शुभ सत्य का जयगान है दीपावली।

निस्वार्थ सेवा का सतत अभियान है दीपावली,
तृषित अधरों की मधुर मुस्कान है दीपावली।
तराश कर कंकर को शंकर जो बनाते हैं गुरुजी
वही सृजन शक्तिमय इंसान हैं दीपावली।

सर्वजन हिताय निज बलिदान है दीपावली,
आस्था, विश्वास है, ईमान है दीपावली।
तूफ़ान में जो अँधेरे से जीतता लड़कर
उसी नन्हे दीप का यशगान है दीपावली।


दुर्गा निवास बस स्टैंड
नागदा
जिला धार 454001(म.प्र.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें