इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

सोमवार, 29 नवंबर 2021

दोस्त देखकर आँखें ...

मनोज कुमार शुक्ल ’ मनोज’

दोस्त देखकर आँखें चुराने लगे हैं।
मित्रता की तराजू झुकाने लगे हैं।।
सौगंध खाई निभाने की खूब मगर,
सीढ़ियांँ जब चढ़ीं तो गिराने लगे हैं।
खाए कभी सुदामा ने छिपाकर चने,
गरीब को चुभे दंश रुलाने लगे हैं।
कन्हैया सा दोस्त, अब मिलेगा कहाँ,
प्रतीकों में बनकर लुभाने लगे हैं।
भूल जाने की आदत सदियों से रही,
आज फिर नेक सपने सुहाने लगे हैं।
स्वार्थ की बेड़ियों में बँथे हैं सभी,
खोटे - सिक्कों को सब भुनाने लगे हैं।
तस्वीरें बदली हैं इस तरह देखिए,
चासनी लगा बातें,सुनाने लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें