- व्यग्र पाण्डे
बूँद बरसा दो
मन हरसा दो
गगन हो मगन
धरा सरसा दो
गिरी श्रृंगार धरें
दिशा टंकार करें
सर छुएं मेड़
नदी हुंकार भरें
बिखरें हर रंग
पुरवा करें तंग
दादुर के बोल
झींगुर के संग
माह सावन का
मन भावन का
हर हर बम बम
वक़्त उच्चारण का
कर्मचारी कालोनी, गंगापुर सिटी,
जिला : सवाई माधोपुर (राज.)322201 (भारत)
मोबाइल नंबर : 9549165579
E-mail : vyagrapandey@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें