इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

शनिवार, 6 फ़रवरी 2016

और बारिस होने लगी

सुरेश सर्वेद

     एक गांव में एक साधु आया। उसने घोषणा की कि आगामी दस वर्षों तक पानी नहीं गिरेगा। क्षेत्र में सूखा रहेगा। पानी नहीं गिरने से फसल नहीं होगी। ग्रामीण सकते में आ गये। वास्तव में बरसात के दिन होने के बाद भी पानी नहीं गिर रहा था। ग्रामीणों ने अपना हल अपने घर में ही रख दिया। और रोजी -  रोटी के लिए कहीं अन्यत्र जाने की योजना बनाने लगे।
     एक किसान का बच्चा कागज का नाव बनाने लगा। बच्चे को कागज का नाव बनाते देख किसान ने कहा - बेटा, साधु ने कहा है, दस वर्षों तक पानी नहीं गिरेगा।  और लक्षण भी यही दिख रहा है। जब पानी नहीं गिरेगा तो यह नाव बनाकर क्या करेगा।
     किसान के बच्चा ने कहा -  पिता जी, साधु और आपका कहना उचित है या अनुचित मैं नहीं जानता। पर याद करें, दस वर्ष की अवधि कितनी लम्बी होगी। इतने दिनों तक  यदि मैंने कागज का नाव  नहीं बनाया तो मैं नाव बनाना ही भूल जाऊंगा।
     किसान गंभीर हो गया।  उसने सोचा - लड़का ठीक कहता है। वास्तव में दस वर्ष लम्बा समय होता है। इस अवधि में मैंने  हल नहीं चलाया तो मैं भी तो हल चलाना भूल जाऊंगा।
      इस विचार के साथ उस किसान ने घर में रखे हल को निकाला। बैल हल लेकर खेत की ओर जाने लगा। ग्रामीणों ने देखा। उसे पागल कहने लगे। उस किसान ने कहा - जरा सोचो, साधु ने दस वर्ष तक बारिस नहीं होने की बात कही है। इस अवधि में यदि हम कृषि कार्य छोड़ दिए तो हम कृषि कार्य ही भूल जायेंगे। ग्रामीणों की भी ज्ञानचक्षु जाग उठी। वे सोचने लगे। अंत में निर्णय हुआ - पानी गिरे या न गिरे, हमें अपना काम करना चाहिए।
     एक - एक कर गांव के किसान अपनी खेत की ओर हल बैल लेकर जाने लगे।
     किसानों को खेत की ओर जाते देख बादल ने सोचा में भी सोच जागृत हुई - वास्तव में दस वर्ष का समय लम्बा होता है। इस अवधि में यदि मैं घुमड़ना भूल गया तो? बदली छाने लगी। बिजली ने सोचा - यदि मैं चमकने भूल गयी तो? बिजली चमकने लगी। गर्जना ने सोचा यदि मैं गरजना भूल गया तो? वह गरजने लगा। वर्षा ने सोचा यदि मैं बरसना भूल गयी तो? और जोर से बारिस होने लगी। किसान वर्षा होते देख खुशी से नाच उठे।

ममता नगर, गली नं. 5, एकता चौंक
राजनांदगांव ( छत्‍तीसगढ़ )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें