इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

मंगलवार, 10 नवंबर 2015

गजल : जगन्‍नाथ ' विश्‍व '

जगन्‍नाथ '' विश्‍व''
1. होना चाहिए था
जो कुछ हुआ नहीं होना चाहिए था
हुआ उसके बाद रोना चाहिए था
यूं भी भीड़ भाड़ में कर रहे क्या
आपको मंच पर होना चाहिए था
भिक्षा के बहाने बुन रहे छल छंद
कटोरा हाथ में होना चाहिए था
जग में जैसी करनी वैसी भरनी
दामन लगे दाग, धोना चाहिए था
मुर्दे की बपौती बटोरने के लिए
थोड़ा तो रोना - ढोना चाहिए था
बिस्तर से उठकर लो खड़े हो गये
हुआ है वही जो होना चाहिए था

2 . मालुम था

आहिस्ते आहिस्ते रिझाओगे, मालुम था
नित नई कामनाएँ जगाओगे, मालुम था
किसे चाहत नहीं होती ऊँचे अरमान की
पंख निकलते ही फड़फड़ाओगे, मालुम था
निर्भिक गर्वीले गौरवशाली तो थे, फिर भी
तुम उपभोक्ता वस्तु बन जाओगे, मालुम था
झूठी मृगतृष्णां के चक्कर में क्षत - विक्षत
देख खुद घबरा जाओगे, मालुम था
अबोध उड़ाते रहे तुम्हें पतंग की तरह
एक न एक दिन कटके गिर जाओगे, मालुम था
नौ दिन चले ढाई कोस, रहे वहां के वहां
जर्जर कश्ती में डूब जाओगे, मालुम था

पता
'' मनोबल'' , 25, एम आई जी
हनुमान नगर, नागदा जं. म.प्र. - 456335
मो. 09425986386,07366241336

jagannathvishwa@gmail.com
www.jagannthvishwa.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें