इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

शनिवार, 29 अगस्त 2015

सुधर जाओ परसाई

शशिकांत सिंह शशि

        विचारों के उत्तर बंदूकों से दिये जा रहे हैं। सिद्धांतों की जगह संगीनें काम कर रही हैं। कलम को कंूद करने की कोशिश की जा रही है। सुधर जाओ परसाई। दूसरा कोई धंधा कर लो। कौन से लाल लगे हैं कलमगीरी में। मातादीन चांद पर गया क्या हो गया? भोलाराम के जीव को पेंशन मिली? नहीं न। मध्यवर्गीय कुत्तों ने तुम्हें ही काट लिया। बेकार दूसरों के फट्टे में टांग क्यो अड़ाते रहते हो।
        धर्म को मार्क्स ने अफीम कहा था। भूल गये। अफीम खाना अच्छी बात है क्या? अफीम से तौबा करो। व्यंग्य वुअंग लिखने की खुजली हो रही हो तो नेता, अभिनेता, जीजा, साली, पति - पत्नी टाईप लिख मारो। हर्रै लगे न फिटकरी और रंग चोखा। संसार भाड़ की ओर प्रस्थान कर रहा है। पेरिस को गुमान था कि वह शांति और सभ्यता का प्रतीक है। उसका गुमान भी इन काटूर्नोनिस्टों और व्यंग्यकारों ने तोड़ दिया। भाई लोगों ने उन्हें समझाया था कि हमसे पंगा मत लो। मजहब हमें सिखाता आपस में बैर रखना। कलम का गुरूर माने ही  नहीं। स्याही की ठसक भी बंदे का दिमाग कूंद कर देती है।
        एक दर्जन तो गोली से मारे गये। उनके आश्रित जीवन भर धीरे - धीरे मरेंगे। युग के अनुसार धर्म की परिभाषा बदल गई है। आज यदि बुद्ध, नानक,कबीर या गलिब होते तो उनकी लाशें नहीं मिलतीं। कंपकपाती ठंड में, पिता की दवाई लाने, बेटा जाये न जाये लेकिन पीके फिल्म के पोस्टर फाड़ने दूने उत्साह से निकल पड़ा। फटा पोस्टर निकले चार सौ करोड़। धर्मांतरण पर दो टीमें काम कर रही हैं। एक मूक दूसरी वाचाल। वाचाल टीम बोलेगी। यदि औकात से अधिक बोल गई तो मूक टीम उस पर चूना फेर देगी। साधु - संत बच्चे मांग रहे हैं। महात्मा साक्षी हैं कि आदमी को चूहों की तरह बच्चे पैदा करना चाहिए। विवाह करने से पूर्व एप्रुवल लेना होगा नहीं तो आधे हिन्दू और आधे मुसलमान की फोटो भाई लोग छाप देंगे। केवल हिन्दू - मुसलमान की बात हो तो दुकानदारी चमकाने का पुराना धंधा मानकर एक दो व्यंग्य लिख लो कोई बात नहीं। मन की खुजली मिट जायेगी।
        मान्यवर यहां तो सांई और शंकर का मामला भी कांशी की अदालत में है। वही बैठे - बैठे बाबा पूरे हिन्दू समाज को हांक रहे हैं। गाय और गीता के दिन फिर गये। लोग बाग अफीम खा रहे हैं। बांट रहे हैं। बेच रहे हैं। आप कौन होते हैं, सरपंची करने वाले? कलमगीरी का शौक है तो माशुका के तीर - कमान सी भौहों पर भांजिये। होठों और गालों पर स्याही इन्वेस्ट कीजिये। आम के आम और गुठली के दाम। बहुत ही जोर की खुजली है तो दीवारों पर नारे लिखिये। मुहल्ले में जुलूश निकालिये। सांड को लाल कपड़ा दिखाने का युग नहीं रहा। सांड अब हमेशा सींग में तेल लगाकर ही घूमते हैं। विचारों का युग सम्पन्न हो गया। अब तो भाई साब कच्छप नीति ही सर्वोत्तम नीति हैं। अपनी खोल में छुपे रहो। भूख लगे तो गर्दन बाहर। गप्प से माल भीतर। आग लगे बस्ती में आप रहो मस्ती मे। ठिठुरते गणतंत्र पर कम ध्यान दो। श्रद्धा विकलांग है तो रहे दूसरी टांग बचाओ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें