इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

गुरुवार, 22 मई 2014

उपदेशात्‍मक काव्‍य संग्रह - पीरा

राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा काव्‍य संग्रह ’पीरा’ महिमामण्डनात्मक, उपदेशात्मक और इतिवृत्तात्मक है। गाँव अनेकानेक कारणों से सुग्घर है। वैसे गाँवों में अनेकानेक कमियाँ भी हैं। असमानता पर कहा गया सच है - ’गाँव अत्याचार की प्रथम पाठशाला है?’
ऊँच-नीच के खोचका ल पाटके
सुम्मत-सुनता के
सुग्घर बीज लगावौ। (पृ.19)
उज्जर सोच जरूरी है। छत्तीसगढ़ महतारी भारत-भूमि की महानता सभी को मालूम है। भारत में ही छत्तीसगढ है। महानतम् भूमि का बखान कब तक ? राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा को इतिहास मालूम ही नहीं कि, आजाद हिन्द सेना का निर्माण रास बिहारी बोस ने जापान में किया था। मिलान करें पृ.18 से। गाँव को शहर बनाने (सुविधाजनक हेतु) में हर्ज क्‍या है ? पर्यावरण विशेष जंगल बचाने में मार्मिक अभिव्यक्ति की है। कविता सर्वोत्तम शब्दों का उत्तम साधन है। शब्द शक्ति पर जिम शेहन का कथन याद आता है - ’’शब्द दो बड़े काम करते हैं, पहला तो यह कि दिमाग को भोजन देते हैं; और दूसरा वे समझ और जागरूकता के लिए प्रकाश देते हैं।  ’मनखे जम्मो डहन ले दुरिहा हो गे’ यहाँ सिन्हा जी दार्शनिक और रहस्यात्मक कविता करते हैं -
हमर जिनगी किराया के
कुरिया म पहावत हे
प्राणेश्वरी कुरिया किराया
सांस किराया, तन किराया
मचलत हे ........। (पृ.20)
कबीर, जायसी ने ईश्वर मिलन की बात की है। इन्होंने शाब्दिक क्रांति तो दी पर बहुउद्देशीय समाज निर्माण नहीं हुआ। मंहगाई का बादल बरसने के कारण सस्ता दर राशन है। संस्‍कृति , रीति-रिवाज का बखान करने वाले सिन्हा जी बताएँ - ’दहेज प्रथा’ छत्तीसगढ में किन लोगों में है ? जनहित प्रतिबद्धता की कमी ने ’दाइज’ कविता लिखी (पृ.26)। जंगल- कृषि भूमि पर उद्योग लगाना जरूरी नहीं। जंगल को नष्ट सामान्य जन ने नहीं किया। ऐसा होता तो धमतरी सहित छत्तीसगढ का जंगल नष्ट हो जाता। ये तो भेडिय़ों की चाल है। अप्रत्यक्ष कारण जंगल तो नक्सलाइटों ने बचाकर रखा भी है। फायदा किसे? प्रश्न महत्वपूर्ण है। काश जंगल काटने का उद्देश भेडिय़ों को दिया होता। (पृ.28) प्रदूषण उद्योग-उत्पादन से हुआ। पर राजेन्द्र जी औद्योगिक पूँजीपतियों से शब्द-अर्थ से टकराने से साफ बच जाते हैं। बेटी-नारी का महिमामण्डन किस लिए भाई ? ये एक प्रकार का भावनात्मक दुराचार नहीं ? नारी की प्रगतिशीलता पर सिन्हाजी चुप क्यों हैं?
जुलुम के मोटरा गठिया के
संकर कस जहर पियइया। (पृ.31)
जुलुम-मोटरा कब खुलेगा? किसानों की महानता के संग किसानों का दर्द और पीड़ा लिखना था। (पृ.34) गाँवों में अनेक असमानताएँ हैं। तब सिन्हाजी को गाँव क्यों ’तिरिथ’ लगता है? ’कोरा’ व ’पानी’ महत्वपूर्ण हैं। ’जवान’ में पीरा है ही नहीं। (पृ.40) वृक्ष पर ’परमारथ’ उपदेशात्मक  कविता है। पीरा कविता में भारत की लगभग सभी समस्याएँ हैं। स्वार्थ रास्ते से निर्मित हुई, तेज हुई, ’गुरू महिमा’ (पृ.48) संवेदनशील नहीं है। नहीं तो देश में असमानताएँ है ही। इसे ’जिनगी’ में उपमाओं के संग प्रस्तुत किया गया। यहीं पर पीरा दर्ज होती है।
संवर जाही जिनगी
इही आस म बाट जोहत हे।
किस उम्मीद में बाट जोह रहे हैं? रास्ता देखने से भला काम शुरू करें। संघर्ष करें। ’काल करै सो आज कर ’ वाली स्थिति हो। बेटा का कोई काम नहीं। यदि बेटी (नारी) के आधे काम में बेटा (नर) हाथ बटा दे तो जिन्दगी कितनी खुशहाल होगी? यहाँ स्त्री विमर्श दिखाई पड़ता है। ’भ्रष्टाचार’, गाँव-शहर होवथे’, ’धरती दाई के किसनहा बेटा’, ’टिकट बर लाइन म खड़े हे’ को मिलाकर अध्ययन करें तो किसान की जिन्दगी अर्थात् श्रमशीलता महान् नजर आती है, पर कृषक सुख-सुविधाओं से दूर है, दुख के आँसू की जिजीविषा उदात्त जिन्दगी नहीं कही जायेगी ? यहाँ ’पीरा’ में सिन्हाजी संवेदनात्मक शब्द देते हैं। कुरूक्षेत्र में अब महाभारत की नहीं अहिंसा की जरूरत है। कवि को जब लगता है - ’धरती दाई के हरियर लुगरा, महर-महर महकत हे!’ तो पीरा क्यों?
सुख के साथ दुख लगा रहता है। सिन्हाजी दोनों बातें रखते हैं। विडम्बना है, कवि को किसी एक पर नाज़ नहीं है। बस्तर की माटी पिछली शताब्दी से दम तोड़ रही है।
तिखुर, मडिय़ा, जिर्रा के गुण
देश भर म गज़ब सुहाथे। (पृ.60)
वर्तमान में पेप्सी, कोकाकोला , थम्सअप, मिरांडा, फ्रूटी चल रही है। कल्पना में ही खोए हैं सिन्हाजी। मुक्तिबोध सटीक लिखते हैं - चाँद का मुँह टेढ़ा है। कवि को देश का बसेरा अच्छा नहीं लगता तभी तो वे लिखते हैं -
भूखमरी ल मिटा के
मंगल म बसेरा करना हे। (पृ.70)
कवि भारतभूमि की महानता खूब बताते हैं। मंगल ग्रह में जाने से हताशा शांत हो जायेगी? 1971 से भूखमरी नहीं गिरी है। ’1997 में 50 प्रतिशत लोग भूखे थे। वे 2015 में बने रहेंगे।’ (सुरेन्द्र भटनागर) यदि छत्तीसगढ़ की माटी सरग है तो। 2 रू किलो में चाँवल दिया जा रहा है? कवि की पीरा है -
भूख कस दुख नहीं
करौ झन हिजगापारी। (पृ.92)
कवि की पर्यावरण चिंता मुखर है -
कतको रूखराई ल कांट के
गमला म बगीचा लगावत हें। (पृ.83)
0
गमला म पेड़ लगा के
जंगल ल ठुठवा बनावत हें। (पृ.19)
गाँव में हो रहे परिवर्तन सिन्हा जी को शहर लगता है। स्वयं स्वीकारते हैं -
’परिवर्तन विधि के विधान हे’ (पृ.86)
मैं तब ये पूछथंव कि सिन्हा जी फेर आप अतका काबर परेसान हव ? मगर परेशानी का कारण है और वह है अशिक्षा -
हमरे पढ़ाये लइका
नेतागिरी हमला बतावत हे। (पृ.58)
इसके लिए हमारी शिक्षा व्यवस्था बहुत हद् तक दोषी है।
हिन्दी विभाग में ’बेटा का आदर्श’ स्वीकारने की बात खूब जँचती है। बांकी कविताएँ प्रतिज्ञाबद्ध, उपदेशात्मक है।
कवि ने दो स्थानों पर मिथकों का उपयोग किया है। उस पर चिंतन पाठका को करना चाहिए -
तइहा के बात ल
बइहा ले गे। (पृ.822 और 27)
हम अपनी युद्ध परम्परा से कट रहे हैं और प्रदूषण परम्परा में जी रहे हैं। कुल मिलाकर काव्य संग्रह उपदेशात्मक है,  संवेदनात्मक की कमी है। आगे आने वाली सिन्हाजी की कविताएँ इतिवृत्तात्मक नहीं होगी, बेहतर होगी इन्हीं आशाओं के साथ कवि को शुभकामनाएँ।
पता - शकरपुर , वार्ड नं. - 4, राजनांदगांव 491441 ( छ.ग)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें