इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

बुधवार, 27 नवंबर 2013

भारतीय साहित्य सृजन संस्थान एवं कथा सागर सम्मान, 2012


भारतीय साहित्य सृजन संस्थान,पटना,बिहार एवं चर्चित त्रैमासिकी कथा सागर द्वारा पुरस्‍कार -सम्मान हेतु देश भर से आमंत्रित पुस्तकों में से नताषा अरोड़ा के उपन्यास युगान्तर को रांगेय राघव साहित्य पुरस्‍कार, सेैली बलजीत (पठानकोट) के कहानी संग्रह टप्परवास को राजकमल चौधरी साहित्य पुरस्‍कार ,भास्‍कर चौधुरी (कोरवा,छ0ग0) के कविता संग्रह कुछ हिस्सा तो उनका भी है को अमृता प्रीतम साहित्य पुरस्‍कार,वीरेन्द्र सरल(धमतरी) के व्यंग्य संग्रह कार्यालय तेरी अकथ कहानी को हरिशंकर परसाई साहित्य सम्मान  से सम्मानित किया जाएगा।
कथा सागर साहित्य सम्मान-पुरस्‍कार -2013
भारतीय साहित्य सृजन संस्थान और कथा सागर पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साहित्य सम्मान-पुरस्‍कार  ,2013 हेतु हिंदी भाषी लेखकों साहित्यकारों तथा पत्रकारों से प्रत्येक विधा की साहित्यिक कृतियां 31 दिसम्बर  2013 तक आमंत्रित हैं। अपनी प्रत्येक प्रविष्‍ट के साथ लेखक  सजिल्द या पेपरबैक दो पुस्तके ,आत्म परिचय,रंगीन चित्र,दो टिकटयुक्त स्व पता लिखित लिफाफा तथा पंजीयन शुल्‍क  200 रूपये मनीआर्डर से निदेषक, भारतीय साहित्य संस्थान, प्लाट-6, सेक्टर-2, हारून नगर कालोनी, फुलवारी शरीफ (समीप रेलवे स्टेशन) ,पटना  पश्‍चिम- 801505, बिहार के पते पर भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु टिकटयुक्त तथा स्व पता लिखित लिफाफा भेजें अथवा ईमेल पते पर संपर्क करें।

नेहा परविन
प्रबंधक 
भारतीय साहित्‍य सृजन संस्‍थान 
प्‍लाट - 6, सेक्‍टर - 2, हारून कालोनी 
फुलवारिफ , पटना, 801505
मोबाईल  09576661480, 8540850223 
ई मेल - kathasagareditor@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें