इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

बुधवार, 4 सितंबर 2013

बस्‍तर

डॉ. कौशलेन्द्र
कण - कण में बिखरा है जिसके
भोला - भाला प्यार
बस्तर - बस्तर उसे पुकारे
यह सारा संसार
इमली के पत्ते प लिखकर
दिया है उसने केवल प्यार
भरकर भी ना पोथी - पोथी
हो जाए जिसका विस्तार।
वन महुआ, आँगन महुआ
तन महुआ, मन महुआ
धरती महुआ, अम्बर महुआ
महुआई है चाल।
टंगिया छाता और लंगोटी
टेढ़ी - मेढ़ी पथरीली पगडंडी
मस्त - व्यस्त हो बढ़ता जाये
नंगा - भूखा निर्मल प्यार।
तुमसा मेरा रूप नहीं है
तन उजला मन कृष्ण नहीं है
छलना मत मेरे प्यार को प्यारे
दोने भर सल्फी की आड़
पत्थर भी कोमल पाती से
यहाँ है पाता प्यार - दुलार
पत्थर से टकरा कर पानी
हँसता कहता - कर लो प्यार
चहंक - चहंक कर कहती मैना
बाँटो सबको केवल प्यार,
भूल न जाना
मड़ई आना
फिर तुम अगली बार।
ग्राम पोष्ट - सम्बलपुर (भानुप्रतापुर)
जिला  - कांकेर ( छग.) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें