इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

बुधवार, 4 सितंबर 2013

ले चल वहाँ भुलावा देकर


 जयशंकर प्रसाद
ले चल वहाँ भुलावा देकर
मेरे नाविक ! धीरे - धीरे ।

          जिस निर्जन में सागर लहरी,
          अम्बर के कानों में गहरी,
          निश्छल प्रेम - कथा कहती हो
          तज कोलाहल की अवनी रे ।
          जहाँ साँझ - सी जीवन - छाया,
          ढीली अपनी कोमल काया,
          नील नयन से ढुलकाती हो
          ताराओं की पाँति घनी रे ।

   जिस गम्भीर मधुर छाया में,
   विश्व चित्र.पट चल माया में,
   विभुता विभु - सी पड़े दिखाई
   दुख - सुख बाली सत्य बनी रे ।
   श्रम - विश्राम क्षितिज - वेला से
   जहाँ सृजन करते मेला से,
   अमर जागरण उषा नयन से
   बिखराती हो ज्योति घनी रे !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें