इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

शनिवार, 13 जुलाई 2013

तुम प्रशंसा के पुल


-  मुकुंद कौशल -

तुम प्रशंसा के न ऐसे पुल बनाओ।
जो भी जैसा है, उसे वैसा बताओ।।

चढ़ गया तो वह बिचारा गिर पड़ेगा,
मत चने के झाड़ पर उसको चढ़ाओ।

हो सके तो थाम लो गिरते की उँगली,
मत किसी को पाँव की ठोकर लगाओ।

धूप में तपती हुई सूखी पड़ी है,
उस जम़ीं पर भी कोई पौधा उगाओ।

आग में तब्दील होने दो इरादे,
थपकियाँ दे दे के इनको मत सुलाओ।

भूल जिसने की न हो ता - उम्र कौशल
एक ऐसा आदमी हमको दिखाओ।
  • पता - एम - 516, पद्मनाथपुर, दुर्ग ( छत्तीसगढ़ ) मोबाईल - 93294 - 16167

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें