इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

सोमवार, 10 जून 2013

चला कबीरा फिर से ...


कृपाशंकर शर्मा ' अचूक'

दुहराने जो आज लगे सब उसी कहानी को।
चला कबीरा देखो फिर से, पीने - पानी को॥

शब्द हठीले समझ सके न मन की बातों को,
पथराई आँखें अब देखें नित उत्पादों को,
शपथ निरर्थक हुई बुराई मिली जवानी को।
चला कबीरा देखो फिर से, पीने - पानी को॥

करते साधन हीन साधना नई सदी पाने,
गुमशुम कहीं - कहीं पर रहते खुद से अनजाने,
चक्रवात से कौन छुड़ाए, राजा रानी को।
चला कबीरा देखो फिर से, पीने - पानी को॥

अचरज यह कैसी निठुराई अपनी लाचारी,
नदियां सूखीं रेत उड़ रहा विपदाएं भारी,
परिवर्तन तो अटल सदा से , पानी धानी को।
चला कबीरा देखो फिर से, पीने - पानी को॥

हुई विभाजित मन की रेखा मकड़ी जाल बना,
वक्रदृष्टि ने घर में घुस के किया अपना काम,
नश्तर चुभते रहें रात - दिन अब तो ज्ञानी को।
चला कबीरा देखो फिर से, पीने पानी को॥
  • 38 ए, विजयनगर, करतारपुर, जयपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें