इस अंक के रचनाकार

इस अंक के रचनाकार आलेख खेती-किसानी ले जुड़े तिहार हरे हरेलीः ओमप्रकाश साहू ' अंकुर ' यादें फ्लैट सं. डी 101, सुविधा एन्क्लेव : डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ' मृदुल' कहानी वह सहमी - सहमी सी : गीता दुबे अचिंत्य का हलुवा : राजेन्द्र प्रसाद काण्डपाल एक माँ की कहानी : हैंस क्रिश्चियन एंडर्सन अनुवाद - भद्रसैन पुरी कोहरा : कमलेश्वर व्‍यंग्‍य जियो और जीने दो : श्यामल बिहारी महतो लधुकथा सीताराम गुप्ता की लघुकथाएं लघुकथाएं - महेश कुमार केशरी प्रेरणा : अशोक मिश्र लाचार आँखें : जयन्ती अखिलेश चतुर्वेदी तीन कपड़े : जी सिंग बाल कहानी गलती का एहसासः प्रिया देवांगन' प्रियू' गीत गजल कविता आपकी यह हौसला ...(कविता) : योगेश समदर्शी आप ही को मुबारक सफर चाँद का (गजल) धर्मेन्द्र तिजोरी वाले 'आजाद' कभी - कभी सोचता हूं (कविता) : डॉ. सजीत कुमार सावन लेकर आना गीत (गीत) : बलविंदर बालम गुरदासपुर नवीन माथुर की गज़लें दुनिया खारे पानी में डूब जायेगी (कविता) : महेश कुमार केशरी बाटुर - बुता किसानी/छत्तीसगढ़ी रचना सुहावत हे, सुहावत हे, सुहावत हे(छत्तीसगढ़ी गीत) राजकुमार मसखरे लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रचनाएं उसका झूला टमाटर के भाव बढ़न दे (कविता) : राजकुमार मसखरे राजनीति बनाम व्यापार (कविता) : राजकुमार मसखरे हवा का झोंका (कविता) धनीराम डड़सेना धनी रिश्ते नातों में ...(गजल ) बलविंदर नाटक एक आदिम रात्रि की महक : फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी से एकांकी रूपान्तरणः सीताराम पटेल सीतेश .

रविवार, 24 मार्च 2013

अमृत ध्वनि छंद

4 छंद
- श्याम '' अंकुर '' -
पूरी ना मन की करे, तेरे कामी नैन।
काटे से भी न कटे, अब तो बैरन रैन।
अब तो बैरन रैन, लगे हैं प्यासी - प्यासी।
तुझ बिन लगती खाली - खाली पूरणमासी।
नैना ताके हरदम झांके कैसी दूरी।
सुन ले हिम की मनसा पिय की कर दे पूरी।
कोई बचा ना आग से,झुलसा सारा देश।
आह, पीर, उदासियाँ,अब तो केवल शेष।
अब तो केवल शेष,सभी जन हैं कहते।
रोते - रोते पीड़ा ढोते सब - कुछ सहते।
घोटालों में चोटाले हैं जनता सोई।
ऊपर वाले जग में दुखिया है हर कोई।
रोना इसके भाग में, बेचारा है रंक।
महंगाई नित मारती, हरदम इसको डंक।
हरदम इसको डंक कहे यह किसके मन की।
महलों वाले लेकर भाले डाटें धन की।
सब कुछ फीका इसने सीखा केवल खोना।
तन पे कोड़ा फूटा फोड़ा आया रोना।
दर्पण बोले झूठ ना, बात सही यह मान।
तेरी करनी क्या रही, कर्मों को पहचान।
कर्मों को पहचान, यही है साधू कहते।
कहना मानो खुद को जानो सज्जन जगते।
सब कुछ धर दो इस पर कर दो जीवन अर्पण।
अपना यह मन जैसे चंदन कहता दर्पण।
पता - हठीला भैरुजी की टेक
मण्डोला वार्ड, बारां - 325205

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें